12वीं के छात्रों को दी फेयरवेल
12वीं के छात्रों को दी फेयरवेल
अम्बाला|इण्डियन पब्लिकस्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई पार्टी दी गई। स्कूल प्रांगण में समारोह की शुरुवात गणेश वंदना के साथ की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मास्टर आईपीएस का खिताब हर्षित भाटिया मिस आईपीएस का खिताब जयश्री शर्मा काे दिया गया। चेयरमैन रजनीश जैन, एमडी नीना जैन डायरेक्टर वसुधा जैन ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।