पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन अध्यक्ष को नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबाल एसोसिएशनअम्बाला के पदाधिकारी एडवोकेट ललित चौधरी ने प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राव दान सिंह को अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी गुड़गांव को पत्र लिखा था। उनके इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी गुड़गांव में राव दान सिंह को 22 फरवरी को रिकार्ड सहित कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है।

ललित ने बताया कि 23 जनवरी को रोहतक में फुटबाल एसोसिएशन की बैठक आयोजित करके गैरकानूनी तरीके से राव दान सिंह को फुटबाल एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया गया था। उन्हें अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया एसोसिएशन के नियमानुसार नहीं थी और केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इस गैरकानूनी प्रक्रिया को उन्होंने चुनौती दी है।

खबरें और भी हैं...