सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल
अम्बाला सिटी|शुक्रवार देररात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। लालडू निवासी सुरेंद्र कुमार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक पर सिटी से लालडू की ओर जा रहा था।
जब वह सुलतानपुर पहुंचा तो सामने से रहे एक ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया।