पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मारपीट के दौरान फायर करने के आरोप में दो को जेल दो रिमांड पर

मारपीट के दौरान फायर करने के आरोप में दो को जेल दो रिमांड पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीटकेदौरान फायर करने के चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने दो आरोपियों को तो जेल भेज दिया जबकि दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया। कुछ दिन पूर्व बाइक सवार युवकों ने लायलपुर बस्ती में स्थित खेल के मैदान में वॉलीबाल खेल रहे युवकों से मारपीट की थी। इसमें हर्षदीप नाम के युवक को चोट लगी। हमलावर हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक हर्षदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। फुटेज के आधार पर ही मामले में पुलिस ने जगजीत, गगनदीप, तरसेम कृष्ण कालिया को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां पर अदालत ने आरोपी जगजीत तरसेम को जेल भेजा दिया, जबकि गगनदीप कृष्ण कालिया से पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया।

खबरें और भी हैं...