कैंटोनमेंट बोर्ड ने बुजुर्गों का सम्मान करने वालों को नवाजा
अम्बाला|कैंटोनमेंट कीओर से बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे सम्मान केंद्र ने अपने तीन साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए। कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय सहगल मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे और सीईओ अरविंद कुमार ने द्विवेदी ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक नरेश शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले अनुग्रह संस्था की चेयरपर्सन आभा चौधरी के सहयोग से सम्मान केंद्र की स्थापना की गई थी। इंजीनियर सतीश गुप्ता ने बताया कि सम्मान केंद्र में बुजुर्गों को योग से लेकर कंप्यूटर और कानूनी सलाह का ज्ञान मुफ्त में दिया जाता है। कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मी देवी, आशिमा, वीरेंद्र गांधी, नीलम रानी, पूर्व पार्षद राजकुमार शर्मा, राजकुमार तोपखाना और ललित कुमार मौजूद रहे।