आदेश की अवहेलना पर स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई: बड़ौला
बराड़ा|हाईकोर्ट द्वाराजारी की गई हिदायतों का प्राइवेट स्कूल पालन करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त वाक्य गांव अधोया में स्थित साईं एंजल्स स्कूल में हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बड़ौला ने बताया कि वे अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के सभी प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के लिए इस्तेमाल हो रहे वाहनों को चेक करेंगे और जिन स्कूलों के वाहनों में कमी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बड़ौला के अनुसार स्कूलों द्वारा बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगाई बसों अन्य वाहनों की हालत ज्यादातर खस्ता होती है, जिससे घटना घटने का हमेशा भय बना रहता है।