पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एरोड्रम की बजाए धूलकोट गुरुद्वारा में आज आयोजित होगा जोड़ मेला

एरोड्रम की बजाए धूलकोट गुरुद्वारा में आज आयोजित होगा जोड़ मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| प्रतिवर्ष फरवरी के दौरान अम्बाला एरोड्रम में लगने वाले संत बाबा नागा जोड़ मेला इस बार धूलकोट गुरुद्वारा के पास लगेगा। यह मेला 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। डीसी अशोक सांगवान ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस वर्ष मेले का आयोजन एरोड्रम के बाहर गुरुद्वारा धूलकोट के चारों ओर उपलब्ध स्थान पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मेले में एरोड्रम की दीवार के साथ कोई भी दुकान नहीं लगेगी। दुकानें धूलकोट क्षेत्र में ही गुरुद्वारा साहिब के आसपास लगाई जा सकती है। एरोड्रम की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मसले पर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी प्रशासन और वायुसेना का सहयोग देने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...