13 दिन पहले खरीदी एडवोकेट की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सेक्टरसातनिवासी पंकज कौशल एडवोकेट ने 25 जनवरी को बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी। रोजाना की तरह सोमवार सुबह कोर्ट में मोटरसाइकिल पर पहुंचे। वहीं पर खड़ी कर दी। अदालत से काम निपटाने के बाद वापस आने लगे तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश करने पर भी कुछ मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
एडवोकेट ने बताया कि चोरों ने उस जगह पर चोरी को अंजाम दिया है, जहां जिला मुख्यालय है और तमाम प्रशासनिक अफसर बैठते हैं। इतना ही नहीं, वीआईपी जाेन में जाने के लिए लोग पांच रुपए की पर्ची भी कटवाते हैं और इस जगह पर वाहनों की चोरियों का सिलसिला नया नहीं। एडवोकेट पंकज कौशल के मुताबिक वीआईपी जोन से हर माह करीब 25 व्हीकल चोरी हो रहे हैं।