प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किए पुरस्कार वितरित
पीकेआरजैनपब्लिक स्कूल में जायंट इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए मंगलवार पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रुप के प्रधान इंद्रजीत सचदेवा उनकी समस्त कार्यकारिणी द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वज निर्माण, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग निबंध लेखन पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संजय मल्होत्रा के सहयोग से किया गया। विद्यालय के प्रधान रतनचंद जैन प्रधानाचार्या ज्योत्सना सचदेवा ने मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।
सिटी के पीकेआर जैन स्कूल में पुरस्कार वितरण के बाद स्टाफ के साथ बच्चे।