योग खेलों का अपरिहार्य अंग: मलिक
हरमन निधि को बढ़िया भाषण देने पर प्रिंसिपल ने सम्मानित किया
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सिटीकेएसए जैन सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें एसए जैन सीनियर सेकेंडरी की छात्र टीम ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र हरमन सिंह नौवीं डी ने सकारात्मक सोच, सफलता की ओर विषय पर भाषण देकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। टीम को प्रमाण पत्र भी दिया गया। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए मंगलवार को प्रातःकालीन सभा में एसए जैन स्कूल के प्रधानाचार्य यशवीर शर्मा ने हरमन सिंह कुमारी निधि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रों के मार्गदर्शक अध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा अध्यापिका कुलवीर कौर भुटानी का धन्यवाद किया और छात्रों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसए जैन कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग की ओर से योग एवं वर्तमान खेल परिदृश्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार
एसए जैन स्कूल में छात्राएं हुई सम्मानित।
एसए जैन काॅलेज में मुख्यातिथि को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. प्रदीप स्नेही।
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सिटीकेएसए जैन काॅलेज में शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग की ओर से योग एवं वर्तमान खेल परिदृश्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. एमएस चौहान मुख्यातिथि थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग के वर्तमान अध्यक्ष डाॅ. अरविंद मलिक मुख्य वक्त्ता रहे।
प्राचार्य डाॅ. प्रदीप शर्मा स्नेही एवं डाॅ. सुरेंद्र तंवर ने दोनों अतिथियों एवं अन्य प्रतिभागियों का स्वागत किया। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ प्राध्यापकों, शोध छात्रों विद्यार्थियों ने सेमिनार में भाग लिया। मुख्य अतिथि डाॅ. चौहान ने योग को भारत की विश्व को अद्भुत देन बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डाॅ. अरविंद मलिक ने योग को खेलों का अपरिहार्य अंग बताया। सायंकालीन सत्र में कुरुक्षेत्र खेल विभाग के निदेशक एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता डाॅ. दलेल सिंह मुख्यातिथि एवं उच्चतर शिक्षा विभाग में उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप विशिष्ट अतिथि रहे। सेमिनार के अंत में अतिथियों को प्राचार्य डाॅ. प्रदीप स्नेही ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य शिक्षकों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग की प्रो. रूपा, प्रो. संजय, प्रो. गुरप्रीत सिंह प्रो. अजय कुमार उपस्थित थे।