अम्बाला|नारायणगढ़ केअभय गुप्ता ने केरल के कोझीकोड में आयोजित 61वीं
अम्बाला|नारायणगढ़ केअभय गुप्ता ने केरल के कोझीकोड में आयोजित 61वीं नेशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में नया रिकार्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाले अभय ने रिकार्ड 55.08 मीटर दूर डिस्कस फेंकी है। अभय गुप्ता ने बताया कि पांच दिन चली यह प्रतियोगिता ओलंपियन अब्दुरहमान स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को दस मीटर से अधिक के फासले से शिकस्त दे 55.08 मीटर डिस्कस थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। कालाआम्ब के सेंट फ्रांसिस अकादमी के दसवीं कक्षा के छात्र अभय गुप्ता का प्रतियोगिता जीतने के बाद घर वापसी पर सम्मान किया गया।