महिला कार चालक ने टक्कर मारकर तीन को किया घायल
गवर्नमेंट कॉलेज के पास टक्कर मारे जाने से घायल व्यक्ति के बयान लेती पुलिस।
अम्बाला|निशात सिनेमाके पास और गवर्नमेंट काॅलेज के सामने एक महिला कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया जिससे उसकी चपेट में तीन लोग गए। हादसे में एक साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि दो युवतियों को भी चोट आने की खबर है। घायल कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल राधिका प्रसाद ने बताया कि वह जब अपनी साइकिल पर बाजार जा रहे थे गवर्नमेंट कालेज के बाहर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार महिला चला रही थी। इसके बाद कार ने पास से जा रही दो युवतियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक महिला एक निजी अस्पताल की नर्स है।