महिला डाॅक्टर का पर्स झपटकर युवक फरार
अम्बाला|महेशनगर मेंएक महिला डाॅक्टर का पर्स छीनकर झपटमार फरार हो गए। महिला ने बहुत शोर मचाया परंतु वह दोनों आरोपी पकड़ में नहीं आए। हालांकि पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है परंतु फुटेज पूरी तरह साफ होने से पुलिस को जांच में दिक्कत पेश रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम पर वीटी कराकर इलाके में हाई अलर्ट लगवा दिया परंतु आरोपी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। बताया जा रहा है कि अम्बाला-जगाधरी रोड पर महेशनगर थाने के पास अस्पताल चलाने वाली महिला डाॅक्टर अपनी एक और परिचित डाॅक्टर की प|ी के साथ किसी कार्यक्रम में शरीक होकर घर वापस लौट रहीं थीं। घर से कुछ ही दूरी पर बाइक पर सवार दो युवकों ने पर्स झपट लिया और वो वहां से भाग निकले। महेशनगर पुलिस छानबीन कर रही है