फ्रंट ने फूंका हाफिज का पुतला
अम्बाला सिटी|एंटी टेररिस्टफ्रंट इंडिया के हरियाणा के प्रभारी पंजाब के प्रधान मनीष पासी जिला अघ्यक्ष रमेश अरोड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को फ्रंट के सदस्यों ने हीरा नगर में आतंकवादी हाफिज सईद के पुतले को आग के हवाले किया। पासी ने कहा की आज हाफिज का पुतला उसके इस बयान के विरोध में जलाया जा रहा है जिसमे उसने कहा की भारत में पठानकोट जैसे आतंकी हमले होंगे। फ्रंट के राष्ट्रीय अघ्यक्ष वीरेश शांडिल्य के आह्वान पर हाफिज के खिलाफ प्रदर्शन किया। अरोड़ा ने कहा की आतंकवाद को घर में घुस कर मारने वाले पार्रिकर के बयान पर फ्रंट सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य उन्हें प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड देंगे।