पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नए कानून के खिलाफ बीज विक्रेताओं ने बंद रखे प्रतिष्ठान

नए कानून के खिलाफ बीज विक्रेताओं ने बंद रखे प्रतिष्ठान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी में डीसी अशोक सांगवान को ज्ञापन देते दि पेस्टिसाइडस फर्टिलाइजर एंड सीड्स एसोसिएशन के सदस्य और उपमंडलाधीश गगनदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते संघ सदस्य।

नारायणगढ़ में भी कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने जताया रोष

नारायणगढ़|नारायणगढ़में भी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रख कर रोष जताया। क्षेत्र में स्थित लगभग तीन दर्जन दुकानें बंद रहीं। इस हड़ताल के चलते किसानों को खाद और दवाइयों के लिए भटकते देखा गया। फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड्स संघ के नारायणगढ़ प्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि यदि यह शर्त लागू हुई तो उनका धंधा चौपट हो जाएगा। वे सड़कों पर जाएंगे। प्रधान के मुताबिक संघ ने पिछले दिनों डीसी अम्बाला को भी इसी संदर्भ में एक ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने यह भी बताया कि वे केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाने जा रहे हैं।

भास्कर न्यू अम्बाला सिटी

कीटनाशकविक्रेताओंको बीएससी पास होना जरूरी कानून पास करने के विरोध में मंगलवार को अम्बाला में बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखी। दि पेस्टिसाइड्स फर्टिलाइजर एंड सीड्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने कानून को वापस लेने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार ने कानून वापस ले नहीं लिया तो आमरण अनशन किया जाएगा।

हाल ही में केंद्र सरकार ने नया कानून पास किया है कि कीटनाशक विक्रेताओं के पास बीएससी की डिग्री होना जरूरी है। अन्यथा उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। सरकार के इस कानून से कीटनाशक विक्रेताओं के सामने रोजी रोटी का संकट गया है। एसोसिएशन के प्रधान शेरपाल और उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि सरकार का काम रोजगार देना है कि रोजगार छिनना। आज यह लोग डिग्री नहीं ले सकते, क्योंकि इनकी उम्र हो चुकी है। यह लोग 40 से 50 सालों से इस व्यापार में हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनका रोजगार छिन गया तो यह लोग आमरण अनशन करेंगे।

उधर,बराड़ा,उगाला, दोसड़का, मुलाना एवं साहा के बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ ने भी मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर देशव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद संघ प्रधान गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बराड़ा उपमंडल कार्यालय के बाहर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर उपमंडलाधीश गगनदीप सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और राज्य के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ से उपरोक्त अधिसूचना को तुरंत रद्द करके लाखों परिवारों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई है। उपमंडलाधीश गगनदीप सिंह ने संघ की मांग संबंधी ज्ञापन को यथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु केंद्र सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, संजीव मित्तल, सुरेश जैन, कर्मजीत सिंह सैनी, पुरषोतम लाल, मंदीप सिंह, परमवीर सिंह, पवन सैनी, सुरेन्द्र सिंगला उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...