पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए 16 तक कर सकते हैं आवेदन

क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए 16 तक कर सकते हैं आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|जिला विकासएवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सहायक और क्लर्क के दो-दो और स्टेनो टाइपिस्ट के एक पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन 16 फरवरी को सायं 5 बजे तक डीडीपीओ कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को प्रात: 11 बजे डीडीपीओ कार्यालय में होगा। सहायक पद के लिए सेवानिवृत्त अधीक्षक, उप-अधीक्षक, सहायक और लेखाकार, क्लर्क पद के लिए सेवानिवृत सहायक अथवा क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट पद के लिए सेवानिवृत सीनियर अथवा जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां पूरी तरह अस्थाई होंगी और हरियाणा सरकार की आउटसोर्स पॉलिसी अप्रैल 2015 के तहत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...