मां बोली, राजविंदर ने बताया था जिद पर अड़ा है दलबीर
अंतिम सांस तक राजविंदर ने किया अपनों को बचाने का प्रयास
राजविंदरकौर ने मरते दम तक सबको बचाने की जद्दोजहद की। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी इसकी तस्दीक हुई। बताया जा रहा है कि कार डूबते वक्त सभी शीशे बंद थे। राजविंदर कौर ने अपने बेटे, अपनी दोनों ननद और उनके दो बच्चों को बचाने की कोशिश की। वह पिछली सीट पर बैठी थी और अपना सिर साइड वाले शीशे में मारकर तोड़ने का प्रयास किया। हाथ मारकर कोशिश की, मगर नाकाम रही। उसके हाथ की उंगलियां भी टूट गईं। जब कार नहर से निकाली गई तो उसका शीशा बेशक अलग हो गया, लेकिन राजविंदर कौर दम तोड़ चुकी थी।
भास्कर न्यूज | अम्बाला
सोमवारकोमाछीवाड़ा के पास सरहिंद नहर में कार समेत गिरने से तीन महिलाओं और तीन बच्चों के डूबने के मामले में कई मोड़ गए हैं। हादसे में फिलहाल शाहपुर का कार चालक दलबीर सिंह ही सही सलामत बच सका है। पंजाब पुलिस ने मृतक महिलाओं के ससुर गुरदेव सिंह के बयानों के आधार पर कार चालक दलबीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
वहीं हादसे में मारी गई गांव टुंडली की बेटी राजविंदर कौर के मायके वालों ने इस पूरे घटनाक्रम को हादसे की बजाए दलबीर सिंह की सोची समझी साजिश बताया है। मंगलवार को रजविंदर और उसकी ननद मनप्रीत कौर के शवों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया गए है। रजविंदर का अंतिम संस्कार उसके ससुराल शाहबाद के कठुआ और मनप्रीत का शव उसके पति यमुनानगर के गांव बीड़ खुर्दबन डेरा निवासी जगतार सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल आरोपी दलबीर पुलिस की हिरासत में है। रजविंदर कौर की मां कुलदीप कौर का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी दोनों बेटियों रजविंदर और छोटी बेटी मनिंदर कौर की शादी कठुवा के एक ही घर में हुई है। रजविंदर का पति जसजीत सिंह सेना की 19 सिख रेजिमेंट में बैंगलोर में तैनात हैं और मनिंदर का पति भी सेना में रूड़की में तैनात है। दलबीर सिंह रविवार सुबह अपनी प|ी गुरप्रीत कौर, सवा साल के बेेटे कुशलवीर सिंह के अलावा साली मनप्रीत कौर और उसके एक साल के बेटे मनकीरत सिंह को लेकर राजविंदर के घर दलीपगढ़ पहुंच गया। राजविंदर और मनिंदर कौर दोनों एक ही घर में किराए पर दलीपगढ़ में रह रही थीं। पेपर होने की वजह से मनिंदर कौर उनके साथ नहीं गई। वह सब लोग कार में माछीवाड़ा के लिए निकल गए। कुलदीप कौर ने बताया कि रात को राजविंदर कौर ने फोन करके बताया कि दलबीर सिंह एकबार फिर गुरप्रीत कौर से झगड़ा कर रहा है और अभी अम्बाला चलने का जोर दे रहा है। यह सुनकर सब घबरा गए। रिश्तेदारों के मनाने के बाद वह मान गया और सुबह तड़के ही पूरी प्लानिंग बनाकर माछीवाड़ा से अम्बाला के लिए निकल गया। राजविंदर कौर के 8 साल के बेटे कमलप्रीत सिंह का भी कुछ नहीं पता चला है।