पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मूक बधिर वर्ल्ड कप की पिच पर आॅलराउंडर के रूप में उतरेगा गुरप्रीत

मूक-बधिर वर्ल्ड कप की पिच पर आॅलराउंडर के रूप में उतरेगा गुरप्रीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बालाकैंटका छोटा-सा इलाका बीसी बाजार। इस इलाके को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलने जा रही है। और वो पहचान दिला रहा है यहां का रहने वाला गुरप्रीत सिंह। गुरप्रीत सिंह बोलने और सुनने में पूरी तरह असमर्थ है। उसके परिवार की माली हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। परंतु उसके हौसले और मेहनत के सामने यह सब परेशानियां बौनी साबित हुई हैं। क्रिकेट के क्षेत्र में उसने वो कर दिखाया जो यहां के अच्छे-अच्छे सूरमा नहीं कर सके। वह भारतीय मूक बधिर टीम का एक अहम खिलाड़ी है, जिसके बिना शायद ही टीम मैदान में उतरकर विरोधियों के छक्के छुड़ाने का हौंसला जुटा पाती हो।

गुरप्रीत सिंह का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर आॅलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर किया गया है जो दुबई में होने वाले मूक बधिर क्रिकेट वर्ल्ड कप में उतरेगी। गुरप्रीत के टीचर रहे और फिलहाल रोटरी स्कूल फार डेफ के प्रिंसिपल उदय ठाकुर ने गुरप्रीत की कहानी दैनिक भास्कर से सांझा की।

पितामेकेनिक और बेटा होनहार क्रिकेट आॅलराउंडर : प्रिंसिपलउदय ठाकुर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के पिता पेशे से मोटर मेकेनिक हैं। गुरप्रीत सिंह बचपन से ही होनहार रहा। वह जब स्कूल में आया था तो शुरुआत में कुछ शर्मिला था, परंतु उसके अंदर का खिलाड़ी ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सका। वह स्कूल से घर जाने के बाद पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट भी खूब खेलता। उसकी मेहनत रंग लाई और उसका चयन भारतीय मूक-बधिर टीम में हो गया।

उसने देशभर के सैकड़ों क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रायल में पछाड़ते हुए अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई। इसी साल मार्च में दुबई में हाेने वाले मूक-बधिर क्रिकेट वर्ल्ड कप में उसका चयन बतौर आॅलराउंडर खिलाड़ी हुआ है।

रोटरी स्कूल फाॅर डीफ एंड डंब में की जा रही तैयारियां

बीसी बाजार से लेकर रोटरी स्कूल में जश्न

प्रिंसिपलउदय ठाकुर ने बताया कि बीसी बाजार से लेकर रोटरी स्कूल फाॅर डेफ में गुरप्रीत की कामयाबी को लेकर जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल मंत्री अनिल विज ने गुरप्रीत के खेल पर आने वाले पूरे खर्च को वहन करने का भरोसा दिया है। खेल मंत्रालय की ओर से गुरप्रीत को पूरी मदद देने का ऐलान कर दिया गया है।

गुरप्रीत सिंह

खबरें और भी हैं...