पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • जिम संचालक पर चलाई गोलियां, फिर बाइक से नीचे गिराकर किया लहूलुहान

जिम संचालक पर चलाई गोलियां, फिर बाइक से नीचे गिराकर किया लहूलुहान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

सोमवाररातगांव मटेहड़ी में जिम चलाने वाले जरनैल सिंह पर कार सवार कुछ युवकों ने गोलियां चला दी। जब उन्होंने बाइक भगाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने कार से टक्कर मारकर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। शोर होने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। किसी तरह जिम संचालक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सिटी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव ठरवा माजरी निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह कई साल से गांव मटेहड़ी में जिम चला रहे हैं। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव भानोखेड़ी के नजदीक पहुंचा तो कार सवार युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले युवकों ने उसकी तरफ फायर कर दिए। किसी तरह वह बच गया और बाइक तेज चलाकर निकलने का प्रयास किया। मगर युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण वह नीचे गिर गया। इसके बाद सभी युवकों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित होने लगे तो हमलावर उसे धमकी देकर फरार हो गए। फिर उसे कुछ लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया। जरनैल सिंह ने उस पर हुए हमले की सूचना इलाका पुलिस काे दी।

^अभी घायल युवक ने पुलिस को बयान नहीं दिया है। अगर वह पुलिस को किसी तरह के बयान देता है तो उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरजिंद्रसिंह, इंचार्ज, सदर थाना, अम्बाला।

कॉलेज की प्रधानी को लेकर हुई वारदात

पताचला है कि जरनैल सिंह का एक रिश्तेदार सिटी के एक कॉलेज में पढ़ता है और हमलावर गुट से जुड़े कुछ युवक भी उसी कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज की प्रधानी को लेकर कई दिन से दोनों में तनातनी चल रही थी। इसी के चलते सोमवार रात जरनैल सिंह पर हमला किया गया। हालांकि यह हमला आसपास के गांव से जुड़े युवकों ने किया है। साथ ही कहा है कि वारदात के समय तीन-चार कार से युवक पहुंचे थे। जिन्होंने हमला किया है।

खबरें और भी हैं...