पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नगर निगम ने सील की 13 दुकानें 11 लाख रुपए की रिकवरी

नगर निगम ने सील की 13 दुकानें 11 लाख रुपए की रिकवरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकायादारों से किराया वसूलने की तैयारी

रैंटअधिकारी दीपक राणा ने बताया कि नगर निगम टीम ने तीन दुकानें सदर थाने के पास, छह दुकानें गांधी मार्केट में, दो दुकानें जगाधरी रोड पर आॅफिसर्स काॅलोनी के बाहर और दो ही दुकानें बस स्टैंड के पास सील कर दी हैं। अब इन दुकानों पर निगम का कब्जा है। बाकायादारों से किराया वसूलने के लिए निगम ने तैयारी कर दी है। नगर निगम ने सरकार के खाते में राजस्व में पैसा जमा कराना है जो जनता के काम आएगा।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

नगरनिगमकी रैंट ब्रांच की टीम ने एक बार फिर किराया वसूलने के लिए कमर कसी। इस कसी कमर का असर भी दिखाई दिया और एक ही दिन में निगम के खाते में लगभग ग्यारह लाख रुपयों की रिकवरी जमा हो गई। यदि नगर निगम की यही कार्यशैली जारी रही तो निगम अपना करोड़ों का बकाया जल्द ही वसूल करके फ्रंट फुट पर सकता है।

निगम रैंट ब्रांच के क्लर्क प्रवीन सिंह राणा ने बताया कि कई किराएदार नगर निगम का सालों से किराया नहीं भर रहे हैं। विभाग ने उन्हें कई बार नोटिस भी दिए और मौखिक रूप से किराया भी भर देने को कहा परंतु उन्होंने किराया जमा नहीं कराया।

कई लोग तो आज भी उन दुकानाें में कारोबार कर रहे हैं और कईयों ने दुकानें बंद कर दी हैं। निगम ने अपनी प्राॅपर्टी का सही इस्तेमाल करने और बकायादारों से किराया वसूलने के लिए अभियान चलाया है।

कैंट निगम कर्मचारी दुकानों पर कारवाई करते हुए।

दुकानों पर कारवाई करते निगमकर्मी।

खबरें और भी हैं...