पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन किलो अफीम के साथ एक को पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

पुलिसनेसिटी में एक युवक को करीब 3 किलो अफीम के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई डीसीपी जश्नदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में रहने वाला टिंकू दूध सप्लाई की आड़ में अफीम सप्लाई करता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी जश्नदीप रंधावा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने छापा मार कर टिंकू को करीब 3 किलो अफीम के साथ पकड़ लिया। पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टिंकू दूध सप्लाई का काम करता है। कुछ दिन पूर्व ही यह अफीम तस्करी के एक आरोपी के संपर्क में आया और दूध की आड़ में अफीम सप्लाई करने लगा। अफीम तस्करी के आरोपी पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं जबकि टिंकू पहली बार इस केस में पकड़ा गया है।

बता दें कि अम्बाला में पहले भी नशा तस्करी के आरोप में पुलिस कई लोगों को पकड़ चुकी है। नशे की तस्करी का काम पंजाब से सटे इलाकों में ज्यादा चल रहा है।

खबरें और भी हैं...