स्टेशन पर दो दिन से आंतक मचा रहा बंदर
अम्बाला | लगातारदो दिन से कैंट स्टेशन पर एक बंदर ने आंतक मचा रहा है। बंदर ने स्टेशन पर ही 25-30 यात्रियों को अपने नाखूनों से हमला कर घायल कर दिया। हालांकि उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरे का भी इंतजाम किया गया है, लेकिन वह अभी पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। इसलिए रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। सोमवार दोपहर स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर अचानक एक बंदर के आने से अफरा-तफरी मच गई। बंदर ने आते ही खान-पान के स्टालों पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान बंदर ने यात्रियों के सामान के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब यात्रियों ने उसे सामान के नजदीक से हटाने की कोशिश की तो उसने यात्रियों पर हमला कर दिया।