पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • दो लाख की कैश खरीद बिक्री का सर्राफ करेंगे विरोध

दो लाख की कैश खरीद-बिक्री का सर्राफ करेंगे विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

दोलाखकी कैश खरीद-बिक्री पर केंद्र सरकार द्वारा पेन को अनिवार्य बनाने के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों ने मंगलवार को अपने व्यापारिक संस्थान बंद रखकर विरोध जताने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन के सचिव सुमित जैन ने बताया कि सर्राफा एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान पूरे देशभर के कारोबारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन के प्रधान नरेश अग्रवाल ने कहा कि दो लाख की पेन अनिवार्यता करके सरकार सराफा कारोबारियों के बच्चों से उनका रोजगार छीनने का काम कर रही है। यदि अभी से ऐसे काले कानूनों का विरोध नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह सीमा एक लाख पर लागू हो जाएगी। इससे नए व्यापारी खासकर युवा वर्ग कारोबार में आने को तैयार नहीं होगा। सरकार की इस नीति से सराफा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार अपने नियम में तुरंत संशोधन करें और पहले की भांति ही पांच लाख रुपए की खरीद-बिक्री पर ही पेन की अनिवार्यता करे।

खबरें और भी हैं...