महेश नगर में मेटल फैक्ट्री से लाखों का स्क्रैप चाेरी
अम्बाला| महेशनगरमें चोरों ने देर रात एक मैटल फैक्ट्री में सेंध लगा दी। रामपुर सरसेहड़ी के आजाद नगर में चोरी की वारदात होने के बाद लोग सकते में गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में फैक्ट्री मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि वह गोबिंद नगर में रहते हैं और आजाद नगर में मैटल का कारोबार है। मंगलवार को सुबह पता चला कि फैक्ट्री में चोरी हो गई है।