धूमधाम श्रद्धाभाव से मनाया बाबा लाल दयाल का 661 वां जन्मदिवस
अम्बाला|हाउसिंग बोर्डकाॅलोनी में बाबा लाल दयाल जी के 661 वें जन्म दिवस मनाया गया। स्त्री सत्संग में गुणगान भजनों के रूप में किया। प्रधान मालती शर्मा ने मनमोहक लोरियां सुनाई। मंदिर के मुख्य संरक्षक केके शर्मा ने बाबा लाल दयाल जी की 1412 से लेकर 1712 तक की 300 वर्षीय जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता, अारके शर्मा, राजिन्द्र गुलाटी, रजनी रामपाल, राजीव, इन्द्रजीत शर्मा, अशोक, ओमप्रकाश, विकास, प्रवीण, आरके कोहली मौजूद रहे।