पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एलबेंडाजोल टेबलेट लेने से विद्यार्थियों की हालत बिगड़ी

एलबेंडाजोल टेबलेट लेने से विद्यार्थियों की हालत बिगड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उल्टी और सिरदर्द की शिकायत बताई

डीवार्मिंग-डेके पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आंगनवाड़ी स्कूलों में बच्चों को डीवार्मिंग की दवा वितरित की। इसके बाद कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों ने उल्टी और सिरदर्द की शिकायत बताई।

सीएचसी बराड़ा में उपचाराधीन बच्चे।

अम्बाला|राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम के तहत जिला के 6 से 19 आयु वर्ग के 2 लाख 90 हजार स्कूली बच्चों और युवक-युवतियों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी अशोक सांगवान ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर छात्राओं को यह गोली खिलाकर किया। डीसी ने सिविल सर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता और कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. बीबी लाला को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी इस कार्यक्रम से वंचित रहे। सिविल सर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत जिला के सभी 780 राजकीय, 34 मान्यता प्राप्त 305 निजी विद्यालयों के 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 43 हजार 699 बच्चों को यह गोली खिलाई जाएगी। इस अवसर पर परमजीत सैनी, उपजिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भास्कर न्यूज| बराड़ा

मॉडर्नसीनियरसेकेंडरी स्कूल अधोया पीएससी जैन स्कूल बराड़ा के कुछ बच्चों की पेट के कीड़े मारने के लिए दी जाने वाली एलबेंडाजोल की गोली खाते ही तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को स्कूल अध्यापक ने सीएचसी बराड़ा में दाखिल कराया। कुछ देर उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया। सीएचसी बराड़ा में लाए गए हरप्रीत, खुशी, महक, प्रिया, दीपिका, पायल, जैसमीन, मनु, नंदिनी, पूनम पलक ने बताया कि उन्हें स्कूल में पेट के कीड़े मारने की गोली दी गई थी। इसे खाते उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बारे में उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को बताया। उधर, आंगनवाड़ी केंद्रोंं में भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर एलबेंडाजोल टेबलेट दी गई थी जिसे खाते ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

खबरें और भी हैं...