पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पूर्व सैनिकों ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर

पूर्व सैनिकों ने दिव्यांग को भेंट की व्हील चेयर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|एक्स सर्विसमैनवेलफेयर कमेटी की ओर से जंडली एक दिव्यांग के जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया गया। दिव्यांग व्हीलचेयर की मदद से अपने रोजमर्रा के काम खुद कर सके इसलिए पूर्व सैनिकों ने परिवार के प्रति मदद का हाथ बढ़ाया है।

कमेटी के प्रधान अतर सिंह ने बताया कि दिव्यांग प्रदीप के पिता जगदीश लाल सेना से हवलदार रिटायर हैं और जंडली में रह रहे हैं। प्रदीप दिव्यांग होने की वजह से अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ है। पैसे इकट्ठे करके कमेटी की ओर से प्रदीप को व्हील चेयर देने का फैसला किया। व्हीलचेयर मिल जाने से प्रदीप का जीवन काफी आसान हो गया है।

दिव्यांग को व्हीलचेयर देते पूर्व सैनिक।

खबरें और भी हैं...