पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • जेई ने नहीं की पैसे की डिमांड, बहकावे में आकर दी थी शिकायत

जेई ने नहीं की पैसे की डिमांड, बहकावे में आकर दी थी शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | हरिनगर,बीडी फ्लोर मील निवासी प्रेम बल्लभ ने बिजली के पुराने मीटर उतरवाने को लेकर निगम के जेई सुनील कुमार पर आरोप लगाते हुए 6 जनवरी काे कैंट स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में एक शपथ पत्र दिया था। लेकिन दो दिन बाद प्रेम बल्लभ द्वारा दोबारा दैनिक भास्कर कार्यालय में एक नया शपथ पत्र देकर पुरानी शिकायत को तथ्यों से परे झूठा बताया।

इस शपथ पत्र में प्रेम बल्लभ ने बताया कि जेई सुनील कुमार ने पुराना मीटर उतरवाने को लेकर उससे कोई पैसे नहीं लिए हैं। किसी अंजान शख्स की बातों में आकर ही उसने झूठा प्रार्थना पत्र दिया था जोकि तथ्यों से परे है अौर मुझे इसके लिए खेद है।

खबरें और भी हैं...