पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति के खिलाफ रैली निकाली

एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति के खिलाफ रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | जीएमएनकाॅलेज कैंट में एनसीसी कैडेट्स अन्य विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर एक रैली निकाली। इस दौरान जगदीप सिंह दून मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। काॅलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि जगदीप सिंह दून जैसे युवा, कर्मठ अधिकारी से निश्चित ही विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर दून ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत एक ऐसी लत हैं जिससे केवल एक व्यक्ति बल्कि एक पूरा परिवार नष्ट हो जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, डॉ. केके पूनिया, उपिंद्र कौर, सतीष कुमार मोदगिल, पिंकी, श्याम रहेजा आदि स्टाफ सदस्यों ने रैली में भाग लिया।

जीएमएन कॉलेज के छात्र रैली में भाग लेते हुए।

खबरें और भी हैं...