पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • 11 केवी की तार से टकराया शाहपुर के सलिंदर का पांव, करंट से मौत

11 केवी की तार से टकराया शाहपुर के सलिंदर का पांव, करंट से मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड16के अधीन आने वाले चंद्रपुरी में करंट लगने से डंपर मालिक की मौत हो गई। शाहपुर के 26 साल के सलिंदर सिंह की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके का मुआयना करके तथ्य जुटाए। ट्रक चालक बलविंदर सिंह के बयान दर्ज किए और कैंट सिविल अस्पताल से सलिंदर के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया।

पड़ाव थाने के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सलिंदर सिंह चंद्रपुरी में एक प्लाट में मिट्टी डालने के लिए डंपर में अपने चचेरे भाई और ड्राइवर बलविंदर सिंह के साथ जा रहा था। मच्छौंडा के पास एक तार को डंपर की बाडी से साइड किया।

ट्रक मुश्किल से चार कदम दूर चला ही था कि सामने एक और 11 केवी की तार जा रही थी जिससे डंपर पर चढ़े सलिंदर का सामना हो गया। सलिंदर इससे पहले संभलता उसका पांव तारों से टकरा गया। वह चीख मार नीचे गिरा और बेहोश हो गया। बलविंदर सिंह ने सलिंदर काे को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे सलिंदर के परिचितों और शाहपुर वासियों को दुर्घटना का पता चला तो उनका अस्पताल में जमावड़ा लग गया। सलिंदर की प|ी भी काम से मायके गई हुई थी जिसे हादसे की खबर दी गई। इसके बाद उसका भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद बिलाप करते परिजन।

खबरें और भी हैं...