पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे दंपती का बैग चोरी

मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे दंपती का बैग चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवाएक्सप्रेसमें ग्वालियर से कैंट रहे एक दंपती का बैग बुधवार ट्रेन में ही चोरी हो गया। बैग में कुछ कैश, दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, ट्रेन की रिटर्न टिकट जरूरी दस्तावेज थे। मामले की सूचना ट्रेन के कैंट पहुंचने पर जीआरपी को दी गई। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

रेलवे द्वारा रेल सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कभी टिकट सुविधा में बदलाव करके तो कभी खान-पान में। सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत रेल यात्रियों को है। जीआरपी थाने में मौजूद भूमि जल विभाग ग्वालियर में कार्यरत डीके शर्मा ने बताया कि वह अपनी प|ी शोभा शौरी के साथ ग्वालियर से मालवा एक्सप्रेस ट्रेन मे सफर कर रहे थे। बुधवार सुबह लगभग 4.30 पर ट्रेन जैसे ही बल्ल्भगढ़ दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो उनका बैग चोरी कर लिया। जीआरपी ने चोरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दिल्ली जीआरपी कार्यालय में भिजवा दी है।

थाने में चोरी की शिकायत दिखाते दंपती

बैग चोरी करते पकड़ा गया था पंजाब पुलिस कर्मचारी

कुछदिन पहले भी एसी कोच में अमृतसर से दिल्ली जा रही दो महिलाओं का बैग ट्रेन में गश्त कर रहे पंजाब पुलिस के जवान ने चोरी कर लिया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला यात्री की जानकारी के बाद दोनों महिलाओं ने पंजाब पुलिस कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।

खबरें और भी हैं...