पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अमरनाथ यात्रा में सुविधाओं के लिए जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

अमरनाथ यात्रा में सुविधाओं के लिए जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |राजा पार्कके रहने वाले गुरदयाल चंद शर्मा पिछले कई सालों से बाबा बर्फानी अमरनाथ जी की यात्रा पर जम्मू और कश्मीर जा रहे हैं। अब की बार उन्होंने यात्रा के दौरान पेश आने वाली परेशानियों से जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह को एक पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने अव्यवस्थाओं समेत जम्मू और कश्मीर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लंगर संस्थाओं से लिया जाने वाला दस हजार रुपए का जजिया चार्ज भी माफ किया जाना चाहिए। कई जगहों पर जल्दी दर्शन कराने आदि के नाम पर सुविधा शुल्क भी लिया जाता है जो बंद होना चाहिए।

गुरदयाल चंद शर्मा

खबरें और भी हैं...