महाशिवरात्रि महोत्सव 6 मार्च से
अम्बाला सिटी | सिटीस्थित गद्दी टिल्ला गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में पीर पारसनाथ की अध्यक्षता में छह से आठ मार्च तक महाशिव रात्रि महोत्सव व्रत उत्साह मनाया जाएगा। सुरजीत नागपाल ने बताया कि 6 मार्च को सांय 5 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें शेखर त्रिवेदी एंड पार्टी भगवान शिव की स्तुति में भजन गाए गाएंगे। सात मार्च को गुरु दीक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर दीपक सिंधी एंड पार्टी श्री कृष्ण भजन मंडल राजपुरा द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा शिवरात्रि पूजन होगा जबकि मंगलवार 8 मार्च को तक गद्दी की रस्म होगी।
गद्दीनशीन पीर पारसनाथ।