14 को मनाया जाएगा कन्या पूजन दिवस:असीम
अम्बाला | विदेशमंत्री एवं अम्बाला की बेटी सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक असीम गोयल द्वारा 14 फरवरी को नई अनाज मंडी सिटी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।