पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • लाइब्रेरियन से एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ा 15 हजार रुपए

लाइब्रेरियन से एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ा 15 हजार रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नगरनिगम में काम करने वाले लाइब्रेरियन के खाते से फोन पर एटीएम कार्ड पर लिखे अंक पूछकर ही खाते से पंद्रह हजार की रकम साफ कर दी गई। शैलेंद्र ने शिकायत बैंक और महेशनगर थाने में दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम में बतौर लाइब्रेरियन काम करता है। दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने केवल एटीएम कार्ड पर लिखे अंक बताने को कहा। उसे कोड बताते ही माथा ठनका लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लगातार मोबाइल पर तीन मैसेज आए और खाते से पंद्रह हजार रुपए साफ हो गए।

खबरें और भी हैं...