पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • नशे में धुत्त कार चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर

नशे में धुत्त कार चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोपखाना में स्कूटर की टक्कर से बच्ची घायल

अम्बाला | शराबके नशे में धुत्त कार चालक ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल चालक को काफी चोटें आईं हैं। आर्मी स्कूल के ठीक सामने हादसे के बाद कार चालक ने साइकिल चालक पर रौब मारने का प्रयास किया परंतु सेना के जवानों के आते ही वह शांत हो गया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेना क्षेत्र में एक अधिकारी के पास काम करने वाला सुरेश रात को काम से घर लौट रहा था। आर्मी स्कूल के ठीक सामने तेज रफ्तार कार आई और स्पीड ब्रेकर से उछलकर साइकिल में भिड़ी। टक्कर जोरदार थी इसलिए वहां से गुजर रहे लोग भी वहीं रुक गए। घायल सुरेश को उठाया गया। लोगों ने पाया कि कार चालक नशे में धुत्त था और वह उल्टे साइकिल सवार पर भी भड़क रहा था। सैनिकों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया और पुलिस को खबर दी। कार चालक शाहाबाद का बताया जा रहा है जो रास्ता भूल जाने की वजह से गोल चक्कर की ओर मुड़ने की बजाए आर्मी स्कूल की ओर गया। पुलिस ने घायल सुरेश कुमार को कैंट सिविल अस्पताल इलाज के लिए भिजवाकर कार्रवाई कर दी है।

हादसे के बाद भाग रहे स्कूटर चालक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को दी गई शिकायत

रोडवेज की बस ने आर्मी आईटीआई कर्मचारी को मारी टक्कर

हरियाणारोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने आर्मी आईटीआई में काम करने वाले कर्मचारी राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। राजेंद्र सिंह की टांग में फ्रेक्चर अाया है और वह कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह आर्मी आईटीआई की वैट कैंटीन में काम करता है और मूलरूप से राजस्थान के अलवर के फतेहपुर का रहना वाला है। दोपहर में कैंट में साइकिल पर कैंटीन का सामान लेने के लिए रहा था। सैनिक अारामगृह के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। बस की टक्कर से टांग की हड्डी भी टूट गई। राजेंद्र ने बताया कि उसने बस का नंबर नोट कर लिया और इसके बाद अपने रिश्तेदारों को हादसे की सूचना दी। वो लोग ही कैंट सिविल अस्पताल लेकर आए। राजेंद्र की मानें तो यह शिकायत पुलिस को दी जाएगी।

हादसे में घायल बच्ची भावना।

खबरें और भी हैं...