निगम के वार्ड 4 का उपचुनाव 6 मार्च को
अम्बाला सिटी| नगरनिगम के वार्ड चार का उपचुनाव 6 मार्च को होगा। यह उपचुनाव पार्षद रमा रानी के लगभग डेढ़ साल पहले अपने पद छोड़ने के बाद खाली हुआ था। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक सांगवान ने बताया कि अधिसूचना के तहत रिटर्निंग अधिकारी 13 फरवरी को नियम 22 के तहत नामांकन पत्र आमंत्रित करने का नोटिस जारी करेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 19 से 25 फरवरी तक प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 26 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नामांकन की जांच होगी और 27 फरवरी दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 27 फरवरी को 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे।
रमा रानी