महिला सशक्तीकरण सेमिनार में रेणु पंचाल ने पाया प्रथम स्थान
सिटीकेकल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर हुए सेमिनार में रेणू पंचाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा ज्योति ने द्वितीय और ममताशा तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन, प्रश्रोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी हुई। विजेता छात्राओं को एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी आरू वशिष्ठ ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में रीचा विश्वकर्मा ने प्रथम, श्रेता मेहन ने द्वितीय और रेणू पंचाल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि प्रश्रनोत्तरी में ज्योति ने प्रथम, रेणू पंचाल ने द्वितीय और प्रदीप कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पोस्टर मेंकिग में मेधावी वैद ने प्रथम, शालू देवी ने द्वितीय और ईशा विग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा को सम्मानित करते एसडीएम।