पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नितिन ने बनाई सबसे अच्छी पतंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनगर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राय मार्केट गुड़ बाजार शाखा में वीरवार बसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने सुंदर-सुंदर पतंगें बनाकर अपनी हस्तकला का परिचय दिया। राय मार्केट शाखा में ग्रुप ‘ए’ में नितिन प्रथम दीपांशा द्वितीय रहा ग्रुप ‘बी’ में लखन अनीश प्रथम, तन्वी निधि द्वितीय रहे गुड़ बाजार शाखा में ग्रुप ‘ए’ में मनी ऋषभ प्रथम, कार्तिक खुशी द्वितीय रहे ग्रुप ‘बी’ में अमन लता प्रथम नादिया द्वितीय रहे स्कूल प्रधानाचार्या उमा मलिक ने बच्चों को त्योहार की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए विजयी बच्चों को बधाई दी स्कूल प्रधान वीके जैन तथा प्रबन्धक समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय परिवार को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी तथा समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रधानाचार्या स्टाफ की सराहना की

कैंट जैन स्कूल में बसंत पंचमी पर बनाई पतंगें देखती टीचर्स।

खबरें और भी हैं...