पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अब नहीं चलेगी सिफारिश, कंप्यूटर बाबा दिलाएंगे मनचाही पोस्टिंग

अब नहीं चलेगी सिफारिश, कंप्यूटर बाबा दिलाएंगे मनचाही पोस्टिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | हरियाणामें स्वास्थ्य और खेल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नई योजना तैयार की जा रही है। कर्मचारियों को अब अपने तबादलों को लेकर तो अपने हलके के विधायक और ही किसी मंत्री की खुशामदी करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज कहते हैं कि कम्प्यूटर में एक साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जिसमें सभी कर्मियों का डाटा होगा। सभी कर्मचारियों से उनकी मनपसंद तीन जगहों की सूची ली जाएगी, जहां वह काम करना चाहते हैं। उस सूची को कंप्यूटर में फीड कर दिया जाएगा और जब कभी भी ट्रांसफर होगी तो कंप्यूटर ट्रांसफर करेगा। अगर एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से मेनुअल ट्रांसफर करनी भी पड़ी तो अगली ट्रांसफर्स कंप्यूटर खुद रेंडमली कर देगा।

बातसमझ नहीं आती: विजने हुड्डा द्वारा बीफ मामले में मुख्यमंत्री खट्टर के यू-टर्न की टिप्पणी पर भी निशाना साधा और कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब उम्र दराज हो चुके हैं इसलिए उन्हें बातें समझ नहीं आती। जो कानून हमने खुद बनाया कि हम हरियाणा में बीफ का काम नहीं होने देंगे और मुख्यमंत्री ने भी ये कहा कि हम किसी को कोई इजाजत नहीं देंगे, इसमें यू टर्न कहां से हो गया यह समझ से परे है।

खबरें और भी हैं...