जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया जीत का परचम
अम्बाला| जीएमएनकॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसडी कॉलेज में आयोजित मीडिया-पीडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत से महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया इसमें जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. राजपाल सिंह जनसंचार विभागाध्यक्ष डाॅ. अंजू जैन ने प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रिया विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।