पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • युवाओं को रंगमंच से जोड़ समाज में लाया जा सकता है बदलाव : उमा शंकर

युवाओं को रंगमंच से जोड़ समाज में लाया जा सकता है बदलाव : उमा शंकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| मंथनथियेटर ग्रुप द्वारा जीएमएन कॉलेज में सात दिवसीय थियेटर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्कशाप में शहर के जाने-माने रंगकर्मी ग्रुप के निर्देशक उमा शंकर ने महाविद्यालय के लगभग 40 से ज्यादा बच्चों को रंगमंच की बारीकियों से अवगत करवाया। पिछले कई वर्षों से मंथन थियेटर ग्रुप अम्बाला में खत्म हो रही रंगमंच कला काे बचाने का प्रयास कर रहा है। कार्यशाला के अंतिम दिन को उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य राजपाल ने बच्चों को शुभ आशिष दिए। इस दौरान युवा एवं सांस्कृतिक इंचार्ज अर्चना कटारिया, मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष सज्जन सिंह के साथ ग्रुप के युवा कलाकार भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...