पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • युवा कांग्रेसियों ने शहीद हनुमन थप्पा काे श्रद्धांजलि दी

युवा कांग्रेसियों ने शहीद हनुमन थप्पा काे श्रद्धांजलि दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाकांग्रेसियोंने सियाचिन ग्लेशियर के शहीद लांस नायक हनुमंतथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेसी अध्यक्ष अतुल महाजन की अगुवाई में शाम को कैंट के शहीद मेजर विजय रतन चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने वहां पर मोमबत्तियों की रोशनी करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीनियर कांग्रेसी लीडर रतनलाल टांक भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। कांग्रेस एससी सेल के प्रधान रतनलाल टांक ने युवा कांग्रेसियों को सेना और सैनिकों के योगदान के बारे में बताया।

इस अवसर पर राजकुमार सुंदरनगर, साहिल सैनी, पंडित राजन शास्त्री, राजेश, शुभू, मयंक कपूर, बिन्नी, रिंकू मिर्जापुर, विमल हंस, हरदयाल सिंह, गौरव मंढाण, राहुल सहगल, राम, रोहित, विकास सुंदरनगर, हिमांशू, रवि, श्रीराम, कुलविंदर देवधर, सुरजीत सिंह आदि ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्राह्मण सभा ने जताया शोक

अम्बालासिटी| लांसनायक हनुमन थप्पा के आकस्मिक निधन पर अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में हुई शोक सभा में जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस जाबांज के आगे पूरा हिंदुस्तान नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने यद्यपि उनकी प्राण रक्षा हेतु भरसक प्रय| किए लेकिन अन्तत: नियति के समक्ष सभी को नतमस्तक होना पड़ता है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र भारद्वाज, राजेश शर्मा, सोमनाथ शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, केवल कृष्ण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, विजय शर्मा ने दिवंगत की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शांतिपाठ के उपरांत शोक सभा का विसर्जन किया।

विजयरतन चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते युवा कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...