पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर होगी 11 बेटियों की सामूहिक शादी

सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर होगी 11 बेटियों की सामूहिक शादी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | विदेशमंत्री एवं अम्बाला की बेटी सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक असीम गोयल 14 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे नई अनाज मंडी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम में देश के विख्यात सूफी गायक कंवर ग्रेवाल सूफियाना अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में 11 गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी। गोयल ने बताया कि उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित युवाओं को अलग-अलग दिवस मनाने की बजाए 14 फरवरी को कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...