बैंक मैनेजर बताकर एटीएम से उड़ाए 30 हजार रुपए
अम्बाला | एकशख्स ने बब्याल की रहने वाली उर्मिला देवी के मोबाइल पर फोन करके खुद को बैंक मैनेजर बताया और खाते की पूरी डिटेल पूछ ली।
कथित मैनेजर ने महिला से उसका एटीएम कार्ड नंबर भी पूछा जिसके बाद जिसके बाद देखते ही देखते उनके खाते से लगभग 30 हजार रुपए साफ हो गए। महिला ने महेश नगर थाने में अपने साथ हुई घटना की शिकायत दे दी है। वहीं विभिन्न बैंक मैनेजरों का कहना है कि बैंक काे किसी भी तरह की जानकारी ग्राहक से फोन पर नहीं चाहिए होती इसलिए लोग फोन पर खाते या एटीएम की काेई भी जानकारी शेयर करें वर्ना लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।