पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. ड्यूक को सर्जन्स की फेलोशिप मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. ड्यूक प्रभजोत जसपाल को फेलोशिप प्रदान करते कैंट अनिल विज।

अम्बाला सिटी| डॉ.ड्यूक प्रभजोत विश्व के उन चुनिंदा चिकित्सकों में शामिल हुए हैं, जिन्हें अमेरिकन कॉलेज और सर्जन्स की फैलोशिप हासिल हुई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें अपने निवास स्थान पर फैलोशिप का प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. ड्यूक प्रभजोत जसपाल को फैलोशिप के साथ-साथ उन्हें दस वर्ष का वीजा भी दिया गया है, जिसके तहत वह आवश्यकता पड़ने पर अमेरिका में भी ऑपरेशन कर सकते हैं। डॉ. ड्यूक ने कहा कि वह शहर में रहकर ही लोगों को सेवा देंगे और आवश्यकता पड़ने पर ही अमेरिका या अन्य स्थान पर जाकर ऑपरेशन करेंगे। डॉ. ड्यूक रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन ग्लासगो, दि कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ जरनल सर्जन्स, यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ इंडोस्कोपी सर्जरी के चुनिंदा सदस्यों में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...