पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सीएम से मिले निजी एंबुलेंस चालक आश्वासन के बाद की हड़ताल समाप्त

सीएम से मिले निजी एंबुलेंस चालक आश्वासन के बाद की हड़ताल समाप्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| टैक्सके विरोध में पिछले चार तीन से हड़ताल पर बैठे निजी एंबुलेंस चालक गुरुवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले। ऑल हरियाणा एंबुलेंस प्राइवेट लिमिटेड एसोसिएशन के प्रधान सतिंद्र सिंह ने बताया कि सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका रोड टैक्स छह से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स जो उनसे नहीं लिया जाएगा। इसी प्रकार एंबुलेंस पासिंग की अवधि 8 साल से बढ़ाकर 13 साल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम के आश्वासन भी गुरुवार शाम को सभी एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल को खत्म किया। इस अवसर पर सलीना, हरविंद्र सिंह, रवि कुमार, विक्रांत, गुरमीत सिंह, सुच्चा सिंह, सुरेश कुमार, गुरदीप सिंह, दिनेश, पवन कुमार, अमन, अंकुर, विपिन रवि भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...