बैठक में स्कॉलरशिप पर विचार-विमर्श
अम्बाला सिटी| गुरुवारको सेक्टर-10 स्थित बीईओ कार्यालय में सभी बीईओ की बैठक आयोजित की गई। बीईईओ राजबीर कादियान ने बताया कि बैठक में एससी छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की जानकारी प्रिंसिपल द्वारा बीईओ विभाग को देने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी तक स्कॉलरशीप प्राप्त कर चुके या करने वाले छात्रों की जानकारी बीईओ को देने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को भी देनी होगी। यदि कोई भी प्रिंसिपल, हेडमास्टर मामले में कोताही बरतेगा तो विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि जानकारी देने के लिए सभी प्रिसिंपल को विभाग की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर सभी बीईओ मौजूद रहे।