पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • तस्करों ने पिकअप में प्याज के कट्टों के नीचे छिपा रखे थे बैल और गाय

तस्करों ने पिकअप में प्याज के कट्टों के नीचे छिपा रखे थे बैल और गाय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

गोतस्करोंने पिकअप में प्याज के कट्टों के नीचे बैल और गाय को छिपा रखा था। जब पुलिस ने पिकअप को काबू किया तो यह बात खुलकर सामने आई। तब पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने गो वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ मिलकर तस्करों को काबू किया। जिसकी सूचना सोसाइटी प्रधान जगदेव जग्गू और सेक्रेटरी सतीश सेठ के पास थी। जिन्होंने पिकअप का पीछा करके तस्करों को काबू किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शिकंजा कसा। छानबीन में पता चला कि तस्करों ने पिकअप के ऊपर प्याज के कट्टे रखे हुए हैं और उसके नीचे तीन बैल और एक गाय छिपा रखी है, जोकि तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...