पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • चौकीदारों ने मांगें पूरी हाेने पर की नारेबाजी

चौकीदारों ने मांगें पूरी हाेने पर की नारेबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

हरियाणाग्रामीणचौकीदार सभा की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को कचहरी चौक के नजदीक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान फकीरचंद ने की। मौके पर राज्य प्रधान परवारा राम उपप्रधान कलीराम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक से पूर्व चौकीदारों ने मांगें पूरी होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राज्य प्रधान परवारा राम ने कहा कि उनकी मांगों समस्याओं को लेकर 14 सितंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दस दिन के अंदर सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। बावजूद इसके आज तक उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीण चौकीदार अधिनियम 2011 तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। चौकीदारों को चौथे दर्जे का कर्मचारी माना जाए। उनका मासिक मुनादी भत्ता शीघ्र दिया जाए। चौकीदारों का जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर बस किराया माफ किया जाए। खाली पदों को भरा जाए। चौकीदारों का जीवन बीमा लागू किया जाए, आदि मांगें शामिल हैं। मौके पर सचिव बलविंद्र सिंह, बाबू राम सहित अन्य चौकीदारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...